नेहा राज के साथ बाहर है।
क्या आप मछली खायेंगी?
नहीं, धन्यवाद। मैं एक शाकाहारी हूँ।
अरे, सच में?
हाँ….
मैं भी!
अच्छा!
आप भारत से हैं??
नहीं, मेरी माँ भारत से हैं, लेकिन मेरे पिता और मैं दोनों फ़्रांस से हैं।
नहीं! मैं भी फ़्रांस से हूँ!
लक्ष्मी, क्या आपके पास कोई पालतू जानवर है?
हाँ, मेरे पास एक कुत्ता और…
लक्ष्मी?
...मैं नेहा हूँ! आप क्या कह रहै हे , रमेश?
...रमेश?
वह कौन है? मैं राज हूँ!नेहा राज को देखती है, और वह भी उसको देखता है।
एक औरत उनके पास आती है।
नमस्ते! क्या आप राज हैं? मैं लक्ष्मी हूँ!
क्षमा करें, मैं राज नहीं हूँ, मैं…
मैं रमेश हूँ!